HomeBiharपछुआ से लुढ़का पटना सहित 30 शहरों का तापमान, अब पश्चिमी विक्षोभ...

पछुआ से लुढ़का पटना सहित 30 शहरों का तापमान, अब पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई टेंशन

लाइव सिटीज, पटना: सर्द पछुआ हवा के प्रवाह से पटना समेत 30 शहरों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 6.0 डिग्री सेल्सियस के साथ बांका प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री गिरावट के साथ 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते छह दिनों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान तीन डिग्री की कमी आई है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रवाह के कारण रात्रि के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों से आगे की ओर बढ़ा है। इसके कारण ठंड का प्रभाव बना रहा है।

हालांकि, अब मौसम में बदलाव की संभावना है। हवा की गति में कमी आने के कारण दो दिनों के दौरान तापमान में वृद्धि होने से ठंड का असर कम होने के आसार है।शनिवार को पटना सहित 21 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस,लजबकि 25.9 डिग्री सेल्सियस के साथ शेखपुरा प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments