HomeBiharअखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आज दूसरा दिन, जानें आज का...

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आज दूसरा दिन, जानें आज का शेड्यूल

लाइव सिटीज, पटना: पटना में 85वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया है. आज दूसरे दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार विधानसभा में विशेष रूप से चर्चा होगी. जिसमें सभी पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे. आज समापन कार्यक्रम होना है, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी शामिल होंगे. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला विधानसभा में neva सेवा केंद्र का उद्घाटन भी करेंगे.

आज सुबह भी अलग-अलग विषयों पर चर्चा होगी. 10:00 बजे से 12:00 तक एजेंडा टॉपिक पर चर्चा होगी, जिसमें सभी पीठासीन अधिकारी अपनी बात रखेंगे. 12:00 बजे से समापन समारोह शुरू होगा. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान 12:00 बजे विधानसभा पहुंचेंगे फिर नेशनल एंथम से कार्यक्रम की शुरुआत होगी. वहीं, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह स्वागत भाषण देंगे. उसके बाद विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का संबोधन होगा.

वहीं, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश के संबोधन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का संबोधन होगा. अंत में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का संबोधन होगा. विधान परिषद के उपसभापति राम बचन राय धन्यवाद प्रस्ताव करेंगे. समापन समारोह के अंतिम दिन 1:30 बजे के करीब ओम बिरला मीडिया से भी बातचीत करेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home