HomeBiharबिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का प्रवेश पत्र, जानें कब होगी...

बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक का प्रवेश पत्र, जानें कब होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 से 23 तक प्रायोगिक परीक्षा (Practical Exam) लेने का निर्देश जारी कर दिया है। मैट्रिक के परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र भी जारी कर दिया है। विद्यालय प्रबंधन प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर परीक्षार्थियों को उपलब्ध करा रहा है।

इस परीक्षा में जिले के उच्च विद्यालयों के छात्र भाग लेंगे। मैट्रिक के परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 21 से 23 जनवरी तक ली जाएगी, जबकि सैद्धांतिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक होगी। प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी में विद्यालय प्रबंधन जुट गया है। प्रयोगशाला को दुरूस्त किया जा रहा है।

बताया गया कि मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा 40 अंक की ली जाएगी। इसमें 10 अंक छात्रों को अपने आसपास के 10 निरीक्षक लोगों के साक्षात्कार लेने पर दिए जाते हैं। 10 अंक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान एवं जीव विज्ञान की प्रायोगिक कापियों पर दिए जाते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home