HomeBiharबिहार के 17 जिलों में शीतलहर का कहर, गया में स्कूल बंद...

बिहार के 17 जिलों में शीतलहर का कहर, गया में स्कूल बंद करने का आदेश

लाइव सिटीज, पटना: मौसम विभाग के अनुसार अभी मकर संक्रांति तक बिहार के लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलेगी. 3 से 5 जनवरी तक 17 जिलों में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. गया जिला प्रशासन ने ठंड बढ़ने के कारण स्कूल को 8 जनवरी तक बंद कर दिया गया है.

3 से 5 जनवरी तक पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सुपौल, अररिया किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, कैमूर, औरंगाबाद, अरवल और गया शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में अन्य जिलों के मुकाबले ज्यादा ठंड पड़ेगी.

मौसम विभाग की ओर से जारी 24 घंटे की रिपोर्ट में शुक्रवार को बांका सबसे ठंडा जिला रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा. अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली. सबसे ज्यादा मोतिहारी में 3.4 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. यहां का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा.

बढ़ती ठंड को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जिले में अलाव की व्यवस्था की गयी है. विभाग ने सोशल मीडिया के माध्यस से इसकी जानकारी दी. साथ ही ठंड से बचाव की अपील की है. इसके साथ शीलहर से कैसे बचाव करें, इसको लेकर भी गाइडलाइन जारी किया गया है. इसके अलावे हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

गया में ठंड बढ़ने के कारण डीएम ने 8 जनवरी तक सभी सरकारी और निजी स्कूलों बंद करने का आदेश जारी किया है. कक्षा 1 से 5 तक के लिए क्लास का संचालन नहीं किया जाएगा. अगर आगे इसी तरह ठंड रहती है तो इसे बढ़ाया जा सकता है. आंगनबाड़ी केंद्र भी 8 जनवरी तक बंद रहेंगे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home