HomeNationalपूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS...

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का 92 की उम्र में निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में निधन हो गया है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. उन्हें आज शाम तबीयत बिगड़ने के बाद AIIMS में भर्ती कराया गया, जहां उनका निधन हो गया. पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह, जो दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं, का निधन 92 वर्ष की उम्र में हुआ है. वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे. इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home