HomeBiharखड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, BMP जवान सहित 2...

खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार कार, BMP जवान सहित 2 की मौत

लाइव सिटीज, छपरा: छपरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार खड़े हुए एक ट्रक में जा घुसी। घटना दाउदपुर थाना क्षेत्र के बेलदारी गांव के पास का है। एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कार सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकट के असपताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में मरने वालों में से एक की पहचान भोजपुर जिले के आरा निवासी और BMP के जवान 42 वर्षीय कौशल कुमार के रूप में हुई है। वे सिवान जिले के मैरवा थाना में तैनात थे। दूसरे मृतक की पहचान सिवान जिले के परमेश्वर प्रसाद के रूप में की गई है।

दुर्घटनाग्रस्त कार पर बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग का ‘प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी’ का साइन बोर्ड लगा पाया गया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि घायलों में से एक डॉक्टर हो सकते हैं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home