HomeBiharशिक्षकों के लिए खुशखबरी, एस सिद्धार्थ बोले- दिसंबर में तय हो जाएगी...

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, एस सिद्धार्थ बोले- दिसंबर में तय हो जाएगी 2025 की गर्मी छुट्टी

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) एस. सिद्धार्थ ने कहा है कि 2025 में गर्मी की छुट्टियों की तारीखें दिसंबर 2024 में ही घोषित कर दी जाएंगी. इससे शिक्षकों को पहले से अपने यात्रा और अन्य योजनाओं को व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा. एसीएस ने शिक्षकों से आग्रह किया है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चों को होमवर्क और प्रोजेक्ट वर्क दिया जाए, ताकि उनकी पढ़ाई बाधित न हो.

सिद्धार्थ ने भरोसा दिया कि सर्दियों की छुट्टियों को लेकर भी उचित निर्णय लिए जाएंगे. जिलाधिकारियों (DM) को अधिकार दिया गया है कि तापमान में गिरावट होने पर वे स्कूल बंद करने का निर्णय ले सकते हैं.

गौरतलब है कि पूर्व एसीएस केके पाठक ने न केवल डीएम के अधिकार सीमित किए थे, बल्कि गर्मी की छुट्टियों में भी स्कूल खोलने का निर्देश दिया था. वर्तमान प्रशासन ने इस नीति में बदलाव करते हुए जिलाधिकारियों को उनके अधिकार लौटाए हैं. इस बदलाव से शिक्षकों और छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है, और यह निर्णय शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक सुगम और संतुलित बनाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home