HomeBiharअरवल के श्रम अधिकारी की गाड़ी ने तीन को रौंदा, दो की...

अरवल के श्रम अधिकारी की गाड़ी ने तीन को रौंदा, दो की मौत

लाइव सिटीज, जहानाबाद: जहानाबाद में श्रम विभाग की गाड़ी ने तीन लोगों को रौंद दिया जिससे एक महिला और एक युवक की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया. घायल की हालत गंभीर बनी हुई है. वहीं, घटना से नाराज ग्रामीणों ने चालक को बंधक बनाते हुए पेड़ में रस्सी से बांध दिया. पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद उसे बंधन से मुक्त कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

दरअसल, श्रम विभाग के अधिकारी प्रवीण कुमार अपनी गाड़ी से जहानाबाद से अरवल के कुर्था जा रहे थे उसी वक्त आलमपुर गांव के पास उनके ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार दो युवक को धक्का मार दी. इससे विक्रम और कर्ण नाम के दो युवक घायल हो गए जिसमें इलाज के दौरान एक की मौत हो गई.

वहीं, इस दुर्घटना के बाद तेज रफ्तार में गाड़ी भगाने के क्रम में ड्राइवर ने आगे थोड़ी दूर पर चैनपुरा गांव के समीप घर के आगे खड़ी महिला को रौंद दिया. इसके बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home