HomeBiharकैमूर में CM नीतीश ने 211 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन,...

कैमूर में CM नीतीश ने 211 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, कैमूर: कैमूर में बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे और माता मुंडेश्वरी की पूजा अर्चना की. वहीं, 211 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उन्होंने शिलान्यास और उद्घाटन किया. बता दें कि मां मुंडेश्वरी धाम परिसर में इकलौता वन्य प्राणी इको पार्क है जिसमें विभिन्न वन प्राणियों की प्रतिमाएं लगाई गई हैं. इसमें फूल और बुद्ध सरोवर, ओपन एयर थिएटर झरने लाइट आदि लगाए गए हैं. ओपन थिएटर में 300 से 400 लोग एक साथ बैठ सकते हैं. वहीं, रामगढ़ प्रखंड के ग्रामीण नाराज दिखे.

रामगढ़ प्रखंड के तियरा में सीएम नीतीश पहुंचे जहां उन्होंने तियरा कैनाल पंप का निरीक्षण किया और वहां से निरीक्षण करने के बाद तियारा गांव के विद्यालय पहुंचे. विद्यालय के बाद तियरा गांव में लगाए गए स्टॉल का उन्होंने निरीक्षण किया.

बता दें कि बिहार के इस इकलौते इको पार्क के उद्घाटन से बिहार में इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा और कैमूर में बाहर से और अन्य राज्यों से आने वाले टूरिस्टों की संख्या बढ़ेगी. 14 एकड़ में 10 करोड़ रुपये की लागत से यह इको पार्क बना है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home