HomeBiharहुकूमत दूसरों के दम पर तो... तेज प्रताप ने कृष्ण जन्माष्टमी पर...

हुकूमत दूसरों के दम पर तो… तेज प्रताप ने कृष्ण जन्माष्टमी पर खेला यादव कार्ड, यूजर्स ने लिए मजे

लाइव सिटीज, पटना: आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। कृष्ण जन्माष्टमी के मौके राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप ने यादव ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो भगवान कृष्ण को याद करते हुए खुद को यादव बता रहे हैं। इस वीडियो की वजह से वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए हैं क्योंकि उन्होंने भगवान को प्रणाम करते समय अपनी चप्पल नहीं उतारी।

बिहार के पूर्व मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने जन्माष्टमी के दिन एक वीडियो X पर शेयर किया। इस वीडियो में वो भगवान कृष्ण की पूजा करते दिख रहे हैं और यादव समुदाय के लिए एक संदेश दे रहे हैं। वीडियो में तेज प्रताप ने गेरुआ धोती और सफेद कुर्ता पहना है और गले में रुद्राक्ष की माला है।

वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप ने लिखा, ‘आप सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। हुकूमत दूसरों के दमपर तो कोई भी कर ले, जो अपने दम पर छा जाए वो यादव हम हैं।’ वीडियो में एक ऑडियो भी चल रहा है जिसमें कहा जा रहा है, ‘यादव श्रेष्ठ वासुदेव कृष्ण ही ऐसे व्यक्ति हैं, जिनके साथ सभी बुद्धिमान लोग सदा मित्रता रखते हैं क्योंकि सारे आर्यावर्त में शत्रुता रखने का सामर्थ्य हमारे पास नहीं है।

तेज प्रताप के इस वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों को उनका ये अंदाज पसंद आया तो वहीं कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की। दरअसल, वीडियो में तेज प्रताप भगवान को प्रणाम करते समय चप्पल पहने दिख रहे हैं। इस बात पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। मैथिल पराशर ने लिखा- ‘चप्पल तो खोल लेते ? सनातन की कर्टसी भूल गए क्या?

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home