HomeBiharअयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने...

अयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

लाइव सिटीज, जमुई: आयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले सख्श को पुलिस ने जमुई से गिरफ्तार कर लिया है. जिससे कड़ी पूछताछ की जा रही है. हालांकि गिरफ्तार शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है, जो खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है. 

इस मामले को लेकर यूपी के आयोध्या जिला के कैंट थाना के एसआई राजेश कुमार और कांस्टेबल राजेश यादव गुरुवार को खैरा थाना पहुंचे और आरोपित विक्षिप्त से धमकी देने मामले की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मानसिक संतुलन बिगड़े होने की वजह से वह कुछ बताने में असमर्थ है. कैंट थाना के एसआई राजेश कुमार ने बताया कि 20 अगस्त को कैंट इलाके के रहने वाले प्रवीण कुमार पांडेय के मोबाइल पर एक नंबर से फोन किया गया था

फोन करने के दौरान अचानक गाली-गलौज किया जाने लगा और आयोध्या को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. मामले में 21 अगस्त को कैंट थाना में अप्राथमिकी दर्ज की गई थी. उसके बाद वेलोग खैरा पहुंचे हैं. थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने बताया कि 21 अगस्त को आयोध्या के कैंट थाना की पुलिस द्वारा एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को सूचना दी गई थी कि एक मोबाइल नंबर से कैंट इलाके के प्रवीण कुमार पांडेय नामक व्यक्ति को फोन कर आयोध्या उड़ाने की धमकी दी गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home