HomeBiharबिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी: कटिहार में गंगा नदी...

बिहार में पुलों के गिरने का सिलसिला जारी: कटिहार में गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के दो पिलर बह गये

लाइव सिटीज, कटिहार: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला नहीं थम रहा है। कटिहार में निर्माणाधीन पुल का दो पिलर नदी के तेज बहाव में बह गया है। दस दिन पहले ही पुल का ढलाई हुआ था। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर पुल निर्माण में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

बताया गया है कि ककिया सुखाय पंचायत में गंगा नदी पर लगभग दो करोड़ की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन ढलाई के 10 दिन बाद ही पुल गिरने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चा हो रही है।

बरारी प्रखंड की बकिया सुखाय पंचायत के वार्ड संख्या 12, 13 और 14 के अंतर्गत बकिया गांव की यह घटना है। सुखाय घाट पर गंगा की धारा में मुख्यमंत्री पुल-पुलिया योजना के तहत निर्माण किए जा रहे पुल के दो पिलर बुधवार को कटाव की भेट चढ़ गए। दोनों पिलर गंगा नदी में समा गए। बकिया सुखय पंचायत के सुबोध मंडल ने बताया कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि और कटाव के कारण निर्माणाधीन पुल के दो पिलर टूटकर नदी में समा गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल के पिलर निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था। इसी कारण दोनों पिलर गंगा नदी में समा गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments