HomeBiharप्रदेश अध्यक्ष बनते ही तेवर में दिखे दिलीप जायसवाल -मेरा बस चले...

प्रदेश अध्यक्ष बनते ही तेवर में दिखे दिलीप जायसवाल -मेरा बस चले तो दल ही समाप्त कर दूं, एक ही पार्टी से बिहार चलाऊं

लाइव सिटीज, पटना: बीजेपी ने बिहार में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है. इसबार सम्राट चौधरी की जगह बिहार सरकार के मंत्री सह बीजेपी एमएलसी दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी दी गयी है. . शुक्रवार को मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में नए प्रदेश अध्यक्ष का नेताओं ने स्वागत किया. इस दौरान पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने दिलीप जायसवाल को बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी.

प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया के सवालों पर कहा कि वे चाहते हैं कि बिहार में सभी दल समाप्त हो जाए और एक ही दल मिलाकर बिहार चलाएं. इस दौरान उन्होंने बिहार में बीजेपी को मजबूत करने की बात कही.

उन्होंने कहा कि पहले भी कई जिम्मेवारी मुझे मिली. हमने दायित्व का निर्वहन किया है. इस बार भी पार्टी ने जो पद दिया है उसको लेकर काम करूंगा. संगठन को मजबूत करना और पार्टी के सभी स्तर पर कार्ययोजना बनाकर उसे मूर्त रूप देना मेरी प्राथमिकता रहेगी. सभी दलों ने मुझे बधाई दी है. मेरा स्वाभाव ही ऐसा है कि मुझे सभी दल के लोग शुभकामना देते हैं. मेरा बस चले तो मैं दल ही समाप्त कर दूं. एक दल मिलाकर ही बिहार चलाऊं

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home