HomeBiharबिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में जोरदार धमाका, रेल यात्रियों में हड़कंप

बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट ट्रेन में जोरदार धमाका, रेल यात्रियों में हड़कंप

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: समस्तीपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस में जोरदार धमाका हुआ है। वहीं धमाके के आवाज से ट्रेन और स्टेशन पर मौजूद यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रियों आनन फानन में ट्रेन से उतर कर भागने लगे। जिससे स्टेशन पर भगदड़ मच गई। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं।  

घटना समस्तीपुर रेल मंडल के समस्तीपुर जंक्शन की है। जहां बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो जयनगर से नई दिल्ली जाती है, उसमें जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर ट्रेन और स्टेशन पर यात्रियों के बीच भगदड़ मच गया। ट्रेन में बैठे यात्री ट्रेन से उतरने लगे। यात्रियों के बीच थोड़ी देर के लिए हड़कंप मच गया।

वहीं घटना के संबंध में बताया जाता है कि समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर लगी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के जनरल बोगी में अग्निशमन यंत्र फट गया। जिससे जोरदार आवाज हुई हालांकि इस दौरान यात्रियों की क्षति होने की सूचना नहीं मिली है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home