HomeBiharNEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हटाए गये NTA के DG...

NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, हटाए गये NTA के DG सुबोध कुमार सिंह

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: एनटीए के डीजी सुबोध कुमार सिंह को पद से हटाया गया है। National Testing Agency के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह की जगह प्रदीप सिंह खरोला को National Testing Agency का डीजी बनाया गया है।

वही राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने 23 जून को आयोजित होने वाली NEET-PG प्रवेश परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने NTA की हालात सुधारने और परीक्षा में पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन कमेटी के सदस्य बनाए गए हैं।  NTA के स्‍ट्रक्‍चर, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर,फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए 7 सदस्यीय कमेटी शिक्षा मंत्रालय को जरूरी सुझाव देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home