HomeTrendingबनारस से मेदिनीनगर जा रहे युवकों की कार गढ़वा में अनियंत्रित होकर...

बनारस से मेदिनीनगर जा रहे युवकों की कार गढ़वा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, चार घायल

लाइव सिटीज, गढ़वा: एन एच 75 पर श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग में श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के पाल्हे कला गांव में बुधवार की अहले सुबह एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में कार पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय युवकों द्वारा तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में यूपी मिर्जापुर के पीयूष सेठ, जितेंद्र सिंह, चुनार के वीरेंद्र कुमार एवं रामपुर के राजन सिंह के नाम शामिल हैं। पाल्हे कला गांव के युवक पीयूष चौबे एवं शिवम चौबे ने सभी घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों ने बताया कि चारों लोग यूपी 65 ई एच 4780 नामक स्विफ्ट डिजायर कार से यूपी के बनारस से झारखंड के मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी बीच पाल्हे कला गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे को तोड़ते हुए सीधे पेड़ से टकरा गई। जिससे उसपर सवार सभी लोग घायल हो गये। टक्कर इतना तेज था कि कार के परखच्चे उड़ गये। गनीमत रहा कि हादसे के दौरान कार का एयर बैग फट गया। जिसके कारण सवार सभी लोग बाल बाल बच गये।

घटना के तुरंत बाद मॉर्निंग वॉक में जा रहे पाल्हे कला गांव के युवक पीयूष चौबे एवं शिवम चौबे ने सभी घायलों को तत्काल आटो में लादकर इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद चिकित्सकों ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताया है। घटना की जानकारी के बाद श्री बंशीधर नगर थाना पुलिस घायलों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home