HomeBiharअचानक बिगड़ी सीएम नीतीश कुमार की तबीयत, पहुंचे अस्पताल

अचानक बिगड़ी सीएम नीतीश कुमार की तबीयत, पहुंचे अस्पताल

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तबीयत अचानक से खराब हो गई है. मिली जानकारी के अनुसार तबीयत खबरा होने की वजह से सीएम मेदांता हॉस्पीटल पहुंचे हैं. दरअसल, सीएम को हाथ में दर्द की परेशानी हो रही है और दर्द को लेकर जब परेशान हो गए तो अस्पताल पहुंच गए. 

सीएम नीतीश लोकसभा चुनाव को लेकर लगातार व्यस्त चल रहे थे. इस दौरान भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिस वजह से वह पीएम के नामांकन कार्यक्रम में भी शामिल होने के लिए बनारस नहीं पहुंच पाए थे. उसके बाद स्वास्थ्य में सुधार होते ही सीएम लगातार चुनावी रैलियां करते नजर आए और चुनाव खत्म होने के बाद भी दिल्ली का दौरा कई बार कर चुके हैं. चुनावी नतीजे के बाद से मुख्यमंत्री लागतार पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे थे.

बता दें कि केंद्र में एनडीए की सरकार तीसरी बार बनाने में नीतीश कुमार ने अहम भूमिका निभाई है. बिना जेडीयू के समर्थन के नरेंद्र मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना मुश्किल हो सकता था, लेकिन जेडीयू ने बीजेपी को पूर्ण रूप से समर्थन दिया. इसके साथ ही नीतीश कुमार किंग मेकर की तरह सामने आए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home