HomeBiharतेजस्वी यादव ने बिहार में मंगलराज का पूरा नजारा दिखा दिया, क्या...

तेजस्वी यादव ने बिहार में मंगलराज का पूरा नजारा दिखा दिया, क्या जवाब देंगे बीजेपी वाले, नीतीश कुमार क्या ?

लाइव सिटीज, पटना: लोकसभा का चुनाव खत्म होने के साथ ही बिहार में अपराध की घटनाएं एक बार फिर से बढ़ने लगी हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों से हर दिन हत्या, लूट और डकैती की घटनाएं सामने आ रही हैं। बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार को घेरने की कोशिश की है और 14 वारदातों का जिक्र कर सरकार से जवाब मांगा है।

बिहार में क्राइम के बढ़ते ग्राफ को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के मंगलराज का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए। मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है’।

𝟏. नवादा में सरेराह महिला को चाकू घोंपा, हालत नाजुक!

𝟐. पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला, दोनों गंभीर रूप से ज़ख्मी!

𝟑. भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या।

𝟒. सुपौल में दो बच्चों की निर्मम हत्या, गड्डे में मिले शव।

𝟓. मुंगेर के डंगरी नदी में महिला का मिला शव।

𝟔. छपरा में कोर्ट जा रहे दो प्रसिद्ध वकीलों की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या की।

𝟕. छपरा में बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक को गोली मार मचाया तांडव। 

𝟖. छपरा में पुलिस टीम पर हमला। 

𝟗. भोजपुर में प्लंबर की हुई हत्या। कोईलवर पुल के पास मिली लाश। 

10. मोतिहारी के घोड़ासहन में अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार पैसे लूट फरार। 

𝟏1. गोपालगंज में हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारी।

𝟏𝟐. बगहा में पंचायती के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग।

𝟏𝟑. आरा में हथियारबंद अपराधियों ने की फायरिंग, क्षेत्र में मचा हड़कंप, युवक को लगी गोली।

𝟏𝟒. पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने की कई राउंड फायरिंग, एक को लगी गोली।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home