HomeBiharकार्तिक पूर्णिमा के दिन पोखर में नहाने के दौरान दो बच्ची डूबी,...

कार्तिक पूर्णिमा के दिन पोखर में नहाने के दौरान दो बच्ची डूबी, मौके पर दोनों की मौत

लाइव सिटीज, जहानाबाद: कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान को लेकर गंगा घाटों पर एक तरफ भीड़ जुटी है तो वहीं अब प्रदेश के जिले से हादसों की भी खबर सामने आने है. जहानाबाद में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पोखर में नहाने गई दो चचेरी बहनों की डूबने से मौत हो गई है. घटना मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र के धराउत गांव स्थित चंदोखर पोखर की है. मंगलवार की सुबह दोनों चचेरी बहनें कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए गईं लेकिन यह घटना हो गई.

धराउत गांव निवासी रविशंकर प्रसाद की 15 वर्षीय बेटी पल्लवी कुमारी और योगेंद्र प्रसाद की 16 वर्षीय बेटी सविता कुमारी चचेरी बहनें थीं. दोनों 10वीं क्लास की छात्रा थीं. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर दोनों चचेरी बहनें अपनी मां के साथ गांव के पास स्थित चंदोखर पोखर में नहाने के लिए गई थीं. नहाने के क्रम में दोनों को पता नहीं चला और वे गहराई में जाने से डूब गईं. इससे पहले दोनों को बचाया जाता लेकिन दोनों की मौत हो गई.

इधर, घटना के बाद दोनों शव को स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी से बाहर निकाला गया. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना मिलने के बाद विशुनगंज ओपी की पुलिस पहुंची. दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा. वहीं, इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home