HomeBiharरील बनाने के चक्कर में गंगा में डूबे 4 लड़के, 3 शव...

रील बनाने के चक्कर में गंगा में डूबे 4 लड़के, 3 शव बरामद

लाइव सिटीज, खगड़िया: गंगा नदी में नहाने के दौरान रील बनाते समय डूबे चार लड़कों में तीन लड़कों के शव एसडीआरएफ ने बरामद कर लिए हैं, वहीं अभी भी एक लड़के की तलाश की जा रही है. तीनों लड़कों के शव मिलने के बाद खगड़िया के अगुवानी घाट पर कोहराम मच गया

दरअसल 6 लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप अगुवानी घाट पर गंगा में नहा रहा था. इस दौरा सभी लोग रील बनाने लगे. इस चक्कर में अचानक सभी लोग डूबने लगे. एक लड़की और एक लड़के को तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बचा लिया लेकिन चार लड़के देखते-देखते गहराई में चले गये और लापता हो गये.

इस हादसे के बाद लापता लड़कों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गयी थी और कल से ही पूरी टीम लड़कों की तलाश में जुटी हुई थी. आखिरकार तीन लड़कों के शव टीम ने बरामद कर लिए. वहीं एक की तलाश अभी भी जारी है. फिलहाल शवों को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home