HomeBiharनवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की...

नवगछिया में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, 3 लोगों की मौत

लाइव सिटीज, भागलपुर: भागलपुर में कार हादसा हो गया. नवगछिया में कार से नियंत्रण खोने पर कार ट्रक के नीचे घुस गई. हादसे में तीन कार सवार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. गोपालपुर पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक को उठाकर निकाला गया. तीनों युवकों की तब तक मौत हो चुकी थी

मामला जिले के नवगछिया पुलिस जिले के मकंदपुर चौक से सटे ज्योति ढाबा के सामने का है. कार पर सवार 3 युवक की गाड़ी छोटे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. तीनों कार सवार युवक की मौत मौके पर ही हो गई. इसकी सूचना तीनों मृतकों के परिजनों को दी गई.

मौके पर गोपालपुर पुलिस की टीम जब पहुंची तो वहां मौजूद लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि घटना सुबह 4:00 के करीब हुई है. उन्होंने बताया कि हमारे ढाबे से गोपालपुर थाने की पुलिस चाय पीकर निकाली ही थी कि अचानक जोरदार आवाज हुई. लोगों का कहना था कि ऐसा लगा कि किसी ट्रक का टायर फटा लेकिन पास जाकर देखा तो एक छोटी कर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूरी कार ट्रक के नीचे आ गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home