HomeBiharसम्राट चौधरी पर दिए गए रोहिणी आचार्य के बयान पर बीजेपी भड़की,...

सम्राट चौधरी पर दिए गए रोहिणी आचार्य के बयान पर बीजेपी भड़की, जानें विजय सिन्हा ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और सारण से प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को लेकर दिए गए बयान पर बिहार में राजनीति गरमा गई है. इस मुद्दे पर बीजेपी आक्रामक है. वहीं, इस बयान पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने कहा कि इस तरह की मानसिकता राजद के स्वभाव में है. राजद के स्वभाव में ही उद्दंडता है, राजद के स्वभाव में ही जंगल राज की मानसिकता है.

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस तरह की राजद के लोगों से आप अपेक्षा रखेंगे कि कोई आदर्श की बात करेगा, कोई शिष्टाचार और सम्मान की बात करेगा तो यह बेकार की बात हो चुकी है. राजद के राजद के नेचर में ही अशिष्टता है. बता दें कि बिहार में नेताओं के खूब बोल बिगड़ रह हैं. पहले चिराग पासवान को लेकर एक वीडियो वायरल हुआ था. इसमें उनकी मां को गाली दी जा रही थी. इस वीडियो पर बिहार में खूब बवाल मचा था. बीजेपी लगातार इस मुद्दे पर आरजेडी को घेर रही है. इस हालांकि की पुष्टि एबीपी न्यूज़ नहीं करता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home