HomeBiharखगड़िया में बारात जा रही स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, शराब के नशे...

खगड़िया में बारात जा रही स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, शराब के नशे में ड्राइवर ने ट्रक में मारी टक्कर, 3 की मौत

लाइव सिटीज, खगडिया: खगड़िया में भीषण सड़क हादसे ने शादी के माहौल को मातम में बदल दिया. दरअसल जिले के मुफस्सिल थाना इलाके के संसारपुर के पास एनएच 31 पर स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. घटना में 3 लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन लोग जख्मी हैं, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही ट्रक से स्कोर्पियो जा टकराई.

स्कार्पियो में सवार सभी लोग बांका से खगड़िया के लाभ गांव बारात जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना घटी. दुर्घटना में दूल्हे के भाई और दो भतीजे की मौत हो गयी है. मृतकों में 31 वर्षीय अमर कुमार, डेढ़ वर्षीय आयुष, 5 वर्षीय शिबू कुमार शामिल है. वहीं अन्य घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

परिजनों के मुताबिक स्कॉर्पियो और ट्रक दोनों के ड्राइवर शराब के नशे में थे, जिस वजह से घटना घटी. जानकारी के अनुसार घटना के कारण शादी भी नहीं हो पाई है. घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. वहीं पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया और आगे की जांच पड़ताल में जुट गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home