HomeBiharपटना में क्रेन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 7...

पटना में क्रेन और ऑटो के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत 

लाइव सिटीज, पटना: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। पटना मेट्रो के काम में लगी क्रेन से तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर हुई है। घटना कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है।

सुबह एक ऑटो मीठापुर की तरफ से जीरोमाइल की ओर जा रही थी। रामलखन पथ के पास मेट्रो के निर्माण कार्य में लगा क्रेन पिलर को उठाकर दूसरी जगह ले जा रहा था, तभी ऑटो चालक ने क्रेन में जोरदार टक्कर मार की। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के वक्त ऑटो पर 8 लोग सवार थे।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में तीन महिला और चार पुरुष शामिल हैं। सभी नेपाल, रोहता, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और वैशाली के रहने वाले थे और बस पकड़ने के लिए बैरिया बस स्टैंड जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home