HomeBiharईद और रामनवमी पर नहीं होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण, SCERT ने पत्र...

ईद और रामनवमी पर नहीं होगा शिक्षकों का प्रशिक्षण, SCERT ने पत्र जारी कर दी जानकारी

लाइव सिटीज, पटना: SCERT ने पत्र जारी कर बिहार में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों के लिए ईद और रामनवमी के मौके पर राजपत्रित अवकाश घोषित किया है. विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि 11 अप्रैल को ईद के मौके पर और 17 अप्रैल को रामनवमी के मौके पर राजपत्रित अवकाश घोषित है, जिसके कारण प्रशिक्षण स्थगित रहेगा.

पत्र में बताया गया कि 11 अप्रैल का प्रशिक्षण 14 अप्रैल को और 17 अप्रैल का प्रशिक्षण 21 अप्रैल को संचालित होगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अगर शिक्षक प्रशिक्षण में सम्मिलित नहीं होते हैं, तो वैसे प्रशिक्षुओं पर उचित कारवाई की जाएगी. इससे पहले शिक्षा विभाग ने प्रेस नोट जारी कर प्रशिक्षण कार्यक्रम बंद नहीं करने की बात कही थी, लेकिन प्रशिक्षण करने वाली संस्था ने प्रशिक्षण कार्य स्थगित रहने का पत्र जारी कर दिया है.

बता दें कि ईद और राम नवमी के दिन छुट्टी में शिक्षकों के प्रशिक्षण को लेकर विवाद जारी था. इमारत-ए-शरिया के कार्यवाहक मौलाना शिबली अल कासमी ने सीएम नीतीश कुमार और शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था कि और विचार करने के लिए कहा था.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home