HomeBiharपरसा विधानसभा क्षेत्र में रोहिणी आचार्य का रोड शो, 'पिता को मैंने...

परसा विधानसभा क्षेत्र में रोहिणी आचार्य का रोड शो, ‘पिता को मैंने किडनी दी, सारण की जनता के लिए जान न्योछावर’

लाइव सिटीज, छपरा: राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने चुनाव प्रचार के दौरान आज तीसरे दिन परसा विधानसभा में रोड शो किया. इस दौरान परसा के दरोगा राय चौक स्थित पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय के आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से रोहिणी आचार्य पर फूलों की बारिश की. रोहिणी आचार्य ने कहा कि जितना प्यार मेरे पिता-माता,भाई को मिला है,वही प्यार और आशीर्वाद आज मुझे मिल रहा है. रोहिणी का काफिला जिधर से निकला उधर सड़कें जाम हो गई. इस दौरान युवाओं के बीच उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी.

रोहणी आचार्य ने कहा कि मैं इनका ऋण नहीं चुका सकती, लेकिन मैं मरते दम तक सारण व परसा की जनता की सेवा करूंगी.पिता लालू प्रसाद को मैंने किडनी दी है, सारण की जनता के लिए तो मेरी जान न्योछावर है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home