HomeBiharबर्थडे पार्टी में जा रहे तीन दोस्तों की मौत, आधी रात को...

बर्थडे पार्टी में जा रहे तीन दोस्तों की मौत, आधी रात को बेकाबू गाड़ी ने बाइक को रौंदा, परिवार में मातम

लाइव सिटीज, पटना: पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के मछरियावां के पास रविवार की आधी रात अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार पटना निवासी तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान पटना के नेहरू नगर निवासी बबलू महतो के पुत्र रौशन कुमार (19), मैनपुरा निवासी मो. निसार कुरैशी के पुत्र मो. अली (18) और दीघा निवासी स्वर्गीय देवेंद्र शर्मा के पुत्र नीतीश कुमार (20) के रूप में हुई है। पांच दोस्त अलग-अलग दो बाइक से राजगीर जा रहे थे। इस दौरान स्पोर्ट्स बाइक पर सवार तीन युवक दुर्घटना के शिकार हो गए।

घटना की जानकारी मिलने पर उनके घरों में कोहराम मच गया। फतुहा पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सभी युवकों का सोमवार को पटना में अंतिम संस्कार भी करा दिया गया। थानेदार रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि किसी बड़े वाहन से बाइक की टक्कर हुई थी। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। दीघा और पाटलिपुत्र कॉलोनी निवासी दोस्तों ने बाइक से राजगीर जाने की योजना बनाई थी। पांच दोस्त अलग-अलग दो बाइक से रात करीब 12.30 बजे पटना से राजगीर जा रहे थे।

जैसे ही वे फतुहा थाने के मछरियावां के समीप पहुंचे एक अज्ञात वाहन ने आर-15 बाइक में टक्कर मार दी। इस बाइक पर रौशन कुमार, मो. अली और नीतीश कुमार सवार थे। दुर्घटना में तीनों युवक बुरी तरह जख्मी हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। अन्य दोस्तों की सूचना पर पहुंची फतुहा पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। मो.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home