HomeBiharउपेन्द्र कुशवाहा की हुंकार, डेहरी से किया चुनाव प्रचार का आगाज, जानें...

उपेन्द्र कुशवाहा की हुंकार, डेहरी से किया चुनाव प्रचार का आगाज, जानें क्या कहा

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: रोहतास में आज एनडीए के प्रत्याशी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपेंद्र कुशवाहा अपने लोकसभा चुनाव 2024 का चुनावा प्रचार का आगाज डेहरी से किया। उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि देश की जनता नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए मन बना चुकी है। हमें पूर्ण विश्वास है कि बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए जीतेगी।

इसके साथ ही उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हमारे लिए यहां कोई चुनौती नहीं है सिर्फ औपचारिकता रह गई है, जिसके लिए हम लोग जनता के बीच में जा रहे हैं, उनसे आशीर्वाद ले रहे हैं। यहां किसी भी प्रकार की कोई चुनौती हमारे लिए नहीं है।

वहीं, प्रशांत किशोर के बयान के बारे में कहा कि प्रशांत किशोर ने कहा था कि नीतीश कुमार जिसके साथ जाएंगे, उसको नुकसान होगा लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के आने से हम मजबूत हुए हैं। इसमें कहीं कोई नुकसान की बात नहीं है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home