HomeBiharअररिया में बैंक से करीब 90 लाख की लूट, 6 की संख्या...

अररिया में बैंक से करीब 90 लाख की लूट, 6 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

लाइव सिटीज, अररिया: बेखौफ बदमाशों ने बिहार के अररिया में बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया है. घटना अररिया शहर के एडीबी चौक स्थित एक्सिस बैंक की है. बैंक में छह की संख्या में हथियार के साथ बदमाश पहुंचे थे. हथियार के बल पर बदमाशों ने बैंक लूट की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान 2 राउंड फायरिंग की भी बात कही जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर एसपी अशोक कुमार सिंह पहुंचे. मामले की जांच की जा रही है.

बैंक सहित ग्राहकों से भी लूटपाट की गई है. यह घटना 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. बदमाशों ने बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों को बैंक के चेस्ट रूम में बंद कर दिया और फिर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

बदमाशों द्वारा करीब 90 लाख से अधिक की लूट की बात कही जा रही है. हालांकि जांच के बाद रकम के बारे में पता चलेगा. मौके पर अररिया एसपी के अलावा एसडीपीओ रामपुकार सिंह और नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु भारी पुलिस बल के साथ बैंक पहुंचे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home