HomeBiharडिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- दो- दो CM का बेटा हैं, हम...

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बोले- दो- दो CM का बेटा हैं, हम चाहते तो फर्जी डिग्री लें लेते

लाइव सिटीज, पटना: पटना के एक स्कूल में आयोजित स्पोर्ट्स प्रोग्राम में शामिल होने पहुंचे तेजस्वी ने कहा कि वे दो दो सीएम के बेटे हैं ताहते तो लगत तरीके से डिग्री हासिल कर लेते लेकिन ऐसा नहीं किया।

तेजस्वी ने कहा कि पढ़ाई की डिग्री लेने में किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। बच्चों के माता-पिता को जितना संभव हो सके वे अपने बच्चों को डिग्री दिलाएं। तेजस्वी ने कहा कि, आज मुझे महसूस होता है कि भइया डिग्री ले लेनी चाहिए. हम तो दो-दो सीएम के बच्चे रहे लेकिन फिर भी चाहते तो डिग्री मिल ही जाता लेकिन हमने ईमानदारी से काम किया.. दो-दो मुख्यमंत्री के बेटे होने के बाद भी गलत तरीके से डिग्री हासिल नहीं की, कई लोगों के पास जाली डिग्रियां हैं.. लेकिन हमने नहीं लिया’।

तेजस्वी ने कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के माता पिता से कहा कि अब पहले वाला कहावत नहीं चलेगा कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब.. खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे खराब। अब तो आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स का जमाना है। ऐसे में अब जरुरत है कि बच्चे आईफोन और टेब छोड़कर खेल मैदानों का रूख करें। इस दौरान उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ खेल को भी अहम बताया और कहा कि बिहार सरकार ने पॉलिसी लाई है कि मेडल लाओ और नौकरी पाओ। इसलिए अब पढ़ाई के साथ साथ खेल के क्षेत्र में जाकर भी आगे बढ़ा जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home