HomeBiharचिराग पासवान ने भीम संसद पर साधा निशाना, कहा - इनकी मानसिकता...

चिराग पासवान ने भीम संसद पर साधा निशाना, कहा – इनकी मानसिकता ही है दलित विरोधी

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी वोट बैंक को मजबूत करने में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में पहली बार जाति गणना की रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी का बिहार में पहला ऐसा आयोजन हुआ है. जिसमें जेडीयू की पूरी कोशिश है कि राज्य के समूचे अनुसूचित जाति के वोटरों को अपने साथ लाए. पटना में आज भीम संसद का आयोजन किया गया है. बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार की नजर दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी के वोटबैंक पर है. ऐसे में अब लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार निशाना साधा है. 

चिराग पासवान ने कहा कि जिनकी मानसिकता ही दलित विरोधी है वो आज खुद को दलितों का हितैषी बता रहे हैं. मुख्यमंत्री ने भरी सदन में दलित समाज के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को जिस तरफ से अपशब्द कहे थे वो किसी से भी छुपा नहीं है. उनकी ये हरकत ही बताती है कि वो दलितों के कितने बड़े हितैषी हैं. 

उन्होंने कहा कि आज पटना में भीम संसद का आयोजन हुआ है जो की अच्छी बात है, लेकिन मुख्यमंत्री ये भी बताये कि दलितों पर जो अत्याचार हुआ है. उसका जवाब कौन देगा. आये दिन राज्य में दलितों की हत्याएं हो रही हैं, दलितों  को बेरहमी से सरेआम मार दिया जा रहा है, बेटियों की आबरू को लुटा जा रहा है तो जो जेडीयू आज भीम संसद कर रही है. उनके पास इसका जवाब है. चिराग ने कहा कि दलितों को नौकरी में रिजर्वेशन तो दिया जाता है, लेकिन उनके प्रमोशन को रोक दिया जाता है बाकि लोगों को प्रमोशन मिलता है, लेकिन दलितों को नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि ये सरकार बस दिखावा करती है कि दलितों की सबसे ज्यादा चिंता इन्हें ही है, लेकिन सच्चाई हर कोई जानता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home