HomeBiharछठ महापर्व पर बड़ा हादसा, बेतिया में छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट,...

छठ महापर्व पर बड़ा हादसा, बेतिया में छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट, 9 लोग घायल

लाइव सिटीज, बेतिया: बिहार के बेतिया में छठ घाट पर सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. इस हादसे में 9 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. सभी को आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों को मुताबिक पांच लोग खतरे से बाहर हैं, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

सिलेंडर ब्लास्ट की ये घटना पश्चिम चंपारण जिले के पकड़िया छठ घाट की है. बताया जाता है कि गुब्बारा फुलाने के दौरान ये हादसा हुआ है. इसमें आसपास के 9 लोग घायल हुए हैं. सात घायलों का चनपटिया पीएचसी में इलाज चल रहा है. वहीं दो घायलों को बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया लेकिन उनकी चिंताजनक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया है.

सिलेंडर ब्लास्ट में घायल हुए लोगों की पहचान चनपटिया प्रखंड के रहने वाले प्रशांत कुमार शर्मा (17 वर्ष), विशाल कुमार (8 वर्ष), रौशन कुमार (14 वर्ष), सूरज कुमार (30 वर्ष), अंकित कुमार (7 वर्ष), पप्पू कुमार (13 वर्ष), पल्लवी कुमारी (15 वर्ष), किरण कुमारी (14 वर्ष), और विशाल कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home