HomeBiharनीतीश कुमार को बीच सदन में मेंटल बोल दिया, बयान पर खूब...

नीतीश कुमार को बीच सदन में मेंटल बोल दिया, बयान पर खूब बवाल हो रहा

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की गंदी बातों पर बिहार विधानसभा में जबरदस्त हंगामा हो गया. मंगलवार को नीतीश कुमार ने विधानसभा और विधान परिषद में जिस तरीके से महिला औऱ पुरूष के शारीरिक संबंधों को बताया था, उस पर पूरे देश में हंगामा खड़ा हो गया है. बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही बीजेपी विधायकों ने भारी हंगामा शुरू कर दिया. बीजेपी ने कहा-ऐसे मेंटल मुख्यमंत्री ने पूरे देश में बिहार की भद्द पिटवा दी है. 

बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन में हंगामा खड़ा हो गया. बीजेपी विधायकों ने नीतीश कुमार शर्म करो के नारे लगाने शुरू कर दिये. नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक मेंटल सीएम ने पूरे देश में बिहार की भद्द पिटवा दी है. क्या कोई दिमागी तौर पर सही व्यक्ति इस तरह की बातें कह सकता है, जो नीतीश कुमार ने कही है. विजय सिन्हा ने कहा-ऐसे व्यक्ति का मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहना बर्दाश्त नहीं है. नीतीश कुमार तत्काल इस्तीफा दें.

नीतीश के भाषण के दौरान भी सदन में भारी हंगामा और शोर शराबा होता रहा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने सदन की कार्यवाही दो बजे दिन तक के लिए स्थगित कर दी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home