HomeBiharआज विधानसभा में पेश होगी जातीय गणना की आर्थिक सामाजिक सर्वे रिपोर्ट,...

आज विधानसभा में पेश होगी जातीय गणना की आर्थिक सामाजिक सर्वे रिपोर्ट, हंगामे के आसार

लाइव सिटीज, पटना: बिहार विधानसभामें आज नीतीश सरकार की ओर से जातीय गणना का आर्थिक सामाजिक सर्वे रिपोर्ट पेश किया जाएगा. बिहार देश का पहला राज्य होगा, जो इस तरह की रिपोर्ट जारी करेगा. हालांकि सरकार की ओर से 2 अक्टूबर को जातीय गणना का एक भाग जारी किया जा चुका है. जातीय गणना की रिपोर्ट पर सदन में चर्चा भी होगी और सभी दलों से सरकार राय लेगी. इसके साथ ही कानून व्यवस्था से लेकर कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को आज घेरने की कोशिश भी करेगी, इसके कारण सदन की कार्यवाही हंगामेदार होने के आसार हैं.

विधानसभा की कार्यवाही 11 से शुरू होगी और आज प्रश्न काल भी होगा, जिसमें शिक्षा विभाग, खान भूतत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, समाज कल्याण विभाग, एससी एसटी विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में ले जाएंगे. संबंधित विभाग के मंत्री की तरफ से जवाब दिया जाएगा. प्रश्नकाल के बाद शून्य काल और ध्यानकर्षण भी होगा.

वहीं दूसरे हाफ में जातीय गणना की सर्वे रिपोर्ट पर चर्चा होगी. संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को जानकारी दी थी कि आर्थिक सामाजिक जातीय गणना की रिपोर्ट तैयार हो गई है और विस्तृत रिपोर्ट 7 नवंबर को सदन के पोर्टल पर सरकार रखेगी. जिस पर सभी दलों से राय ली जाएगी. विपक्ष की ओर से रिपोर्ट पहले विधायकों को उपलब्ध नहीं कराए जाने पर नाराजगी भी जताई गई है. ऐसे में रिपोर्ट पर चर्चा के दौरान इस पर हंगामा भी हो सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home