HomeBiharजेडीयू विधायक गोपाल मंडल बोले, मेरे पास हथियारों की कमी नहीं; विरोधी...

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल बोले, मेरे पास हथियारों की कमी नहीं; विरोधी डरेगा कैसा

लाइव सिटीज, भागलपुर: अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर चर्चा में हैं। गोपाल मंडल कहा है कि पुलिस ने मेरा एक हथियार जमा कर लिया है लेकिन मेरे पास हथियारों की कमी नहीं है। जेडीयू विधायक आगे कहा कि मेरा शरीर ही मेरा हथियार है।

भागलपुर में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान गोपाल मंडल ने कहा कि मेरे पास बहुत सारा राइफल और बंदूक है। उन्होंने यह भी कहा कि हम गाली नहीं देते हैं, यह तो मेरी भाषा है। यदि हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमारा विरोधी डरेगा कैसा । बता दें कि अस्पताल हथियार लहराने वाले गोपाल मंडल को लाइसेंस स्थगित होने के बाद दुकान में रिवाल्वर जमा करना पड़ा।

गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को मायागंज अस्पताल में हाथ में हथियार लेकर चलने का विधायक का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। उसके बाद एसएसपी के निर्देश पर सिटी डीएसपी ने पूरे मामले की जांच की थी। पुलिस का जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद डीएम ने लाइसेंस को स्थगित करने का आदेश दिया था।

वहीं जब मीडियाकर्मियों ने खुलेआम पिस्तौल लहराने पर सवाल किया तो गोपाल मंडल भड़क गए और पत्रकारों को गाली देने लगे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि अभी भी है। दिखाएं। ज्यादा सवाल पूछने पर उन्होंने कहा कि कौन रोक गा मुझे। तुम लोग मेरे बाप हो। मेरे पास है तो लहरा रहे हैं। हालांकि उन्होंने बाद में अपनी गलत बयानी के लिए माफी भी मांगी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home