HomeBiharपटना में गंगा स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबी, एक को लोगों...

पटना में गंगा स्नान के दौरान 3 महिलाएं डूबी, एक को लोगों ने बचाया, 2 लापता

लाइव सिटीज, पटना: एक तरफ लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की जहाँ कल से शुरुआत हो चुकी है। वहीँ राजधानी पटना में छठ पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगा में स्नान करने के क्रम में तीन महिलाएं गंगा में डूब गई है। मामला खुशरूपुर थाना क्षेत्र के खिरोधरपुर गंगा घाट के पास की है।

जहां आज छठ पूजा का खरना की वजह से तीनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए पहुची थी। लेकिन स्नान के दौरान ही तीनो महिला गंगा में डूब गई। हालाँकि कड़ी मशक्कत के बाद एक महिला को बचा लिया गया है। वही दो महिला अभी भी लापता बताई जा रही है।

तीनों महिलाएं फतुहा के मोमिन्दपुर की रहनेवाली बताई जा रही है। दोनो डूबी हुई महिलाओं को खोजने के लिए स्थानीय लोगो ने मोमिन्दपुर में नेशनल हाइवे पर आगजनी कर जाम कर दिया है और एनडीआरएफ की टीम को बुलाने की मांग कर रहे है। फिलहाल पुलिस स्थिति को संभालने में लगी हुई है। इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन बंद हैं, जिससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home