HomeBiharडर नहीं लालू जी, नीतीश को धक्का देकर तेजस्वी को CM बना...

डर नहीं लालू जी, नीतीश को धक्का देकर तेजस्वी को CM बना लीजिए, बीजेपी का गेट बंद है- गिरिराज सिंह

लाइव सिटीज, पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी से आजीवन दोस्ती रखने के बयान पर सियासत चरम पर है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अब इस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को डराने के लिए नीतीश ऐसा कह रहे हैं। उन्होंने लालू से कहा है कि वे नीतीश से डरे नहीं बल्कि उन्हें धक्का देकर बाहर निकालें और अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठाएं। नीतीश के लिए बीजेपी के खिड़की-दरवाजे बंद हैं।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार का बीजेपी प्रेम नहीं छलक रहा है, बल्कि छक्का पंजा की लड़ाई चल रही है। जब-जब लालू यादव, नीतीश पर लगाम कसते हैं, तब वे कहते हैं कि मैं जेपी में चला जाऊंगा। गिरिराज ने कहा कि नीतीश ‘मैं मायके चली जाऊंगी, तुम देखते रहियो’ कहकर लालू को डराते हैं।

उन्होंने कहा कि अब उनके पास बचा क्या है, बीजेपी का दरवाजा उनके लिए बंद है। अटलजी को मरे हुए कितने साल हुए, लेकिन अब जाकर वे उनकी समाधि पर श्रद्धांजलि देने गए। इसी तरह लालू यादव को डराने के लिए इस साल उन्हें दीनदयाल उपाध्याय याद आए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home