HomeBiharजब तक जिंदा हैं दोस्ती रहेगी', BJP से दोस्ती वाले बयान पर...

जब तक जिंदा हैं दोस्ती रहेगी’, BJP से दोस्ती वाले बयान पर नीतीश कुमार ने दी सफाई, कह दी ये बात

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना एम्स में आयोजित पहले दीक्षांत समारोहमें मुख्यमंत्री ने बीजेपी से दोस्ती वाले अपने बयान पर सफाई दी. पटना एम्स के ऑडिटोरियम में भी बीजेपी सांसद रामकृपाल यादव और छेदी पासवान मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग यहां बैठे हैं, उसी तरह से वहां भी पुराने साथी बैठे थे. हमने कहा था कि याद रखिएगा कि यहां पर कैसे सब हुआ है. इस पर सब ताली बजाने लगे. इसका कोई मतलब नहीं है.

सीएम नीतीश ने कहा कि वहां पुराने साथी बैठे थे तो कह दिया कि याद रखिएगा कि यहां पर कैसे सब कुछ हुआ है. इसका कोई मतलब नहीं है. हम सबकी तारीफ करते हैं

दरअसल सीएम नीतीश ने मोतिहारी के महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए बीजेपी से अपनी दोस्ती की चर्चा भी की थी. उन्होंने कहा कि 2007 में केंद्र सरकार ने कई राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया था. उन्होंने (नरेंद्र मोदी) कहा था कि हम बिहार को भी देंगे और उन्होंने अपना वादा पूरा किया. सीएम ने नरेंद्र मोदी का मंच से आभार भी जताया और कहा कि हम जब तक जीवित रहेंगे इज्जत करते रहेंगे. हम कहीं भी रहें बीजेपी नेताओं से हमारा संबंध बना ही रहेगा. हमारी दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home