HomeBiharBJP से दोस्ती वाले सीएम के बयान पर जेडीयू ने दी...

BJP से दोस्ती वाले सीएम के बयान पर जेडीयू ने दी प्रतिक्रिया, जानें नीतीश कुमार के मंत्री ने क्या कहा

लाइव सिटीज, पटना: मोतिहारी में सीएम नीतीश कुमार के बीजेपी नेताओं से दोस्ती को लेकर दिए गए बयान पर बिहार में चर्चा तेज हो गई है. इसको लेकर कई कयास भी लगाए जाने लगे हैं. वहीं, इस सीएम के बयान पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने गुरुवार को प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने कहा कि उनका बयान बिल्कुल स्पष्ट है. उसका राजनीति मतलब ढूंढने की जरूरत नहीं है. नीतीश कुमार केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना की घटनाक्रम बता रहे थे. यह तथ्यात्मक बात है. नीतीश कुमार बीजेपी नेताओं को जो कह रहे हैं वह व्यक्तिगत रिश्ते की बात कह रहे हैं. रिश्ता आज भी कायम है, लेकिन हम लोग बीजेपी के साथ नहीं हैं.

विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जहां तक दोस्ती की बात है तो दोस्ती हमेशा रहती है. आज भी बीजेपी नेताओं से मेरी बात होती है. हमारे अच्छे दोस्त हैं और उन सभी से बात होती है. व्यक्तिगत रिश्तों को राजनीतिक रिश्तों से नहीं जोड़ना चाहिए.

उन्होंने कहा कि राजनीतिक समर्थन और विरोध से व्यक्तिगत रिश्ते ना टूटते हैं और न बहुत गहरे हो जाते हैं. वह राजनीतिक अलग चीज होती है. मोतिहारी केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर उन्होंने तथ्यात्मक बातें कही हैं, जो बिल्कुल सही है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home