HomeBiharपंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, बिहार का नाम किया रोशन

पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, बिहार का नाम किया रोशन

लाइव सिटीज, पटना: 69 वें राष्ट्रीय फ़िल्म अवार्ड का वितरण समारोह दिल्ली में मंगलवार को हुआ. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी विजेता सितारों के बीच पुरस्कार वितरित किया. इस कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में किया गया था. वहीं, बिहार के लाल पंकज त्रिपाठी को फिल्म मिमी में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के अवॉर्ड से नवाजा गया.

पंकज त्रिपाठी के अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई के लिए, कृति सेनन को फिल्म मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला. वहीं, एक्टर अल्लू अर्जुन को फिल्म पुष्पा के लिए बेस्ट अभिनेता और आर माधवन को उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला. 

बता दें कि पंकज त्रिपाठी का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के एक किसान परिवार में 28 सितंबर, 1976 में हुआ. उनका पैतृक गांव गोपालगंज के बेलसंड में है. एक्टर को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किए जाने के बाद उनके गांव में खुशी की लहर दौर पड़ी. जब नेशनल अवॉर्ड के लिए पंकज त्रिपाठी की नाम की घोषणा हुई तो उस वक्त वह अपने गांव में ही पिता के श्राद्धकर्म को लेकर पहुंचे हुए थे. अवॉर्ड की घोषणा के बाद पितृशोक के बीच एक्टर ने कहा कि मेरे परिवार का दुखद क्षण है, मेरे पिता जी का निधन हुआ है पर यही चक्र है. आज अगर बाबूजी होते तो वह प्रसन्न होते.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home