HomeBiharJDU ने पीएम मोदी की जाति पर उठाए सवाल, कहा- 'बिना सर्वे...

JDU ने पीएम मोदी की जाति पर उठाए सवाल, कहा- ‘बिना सर्वे के अपनी जाति को OBC में शामिल कराया

लाइव सिटीज, पटना: जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अति पिछड़ा बताए जाने पर निशाना साधा है. नीरज ने कहा कि जब मोध घांची को पहले ही ओबीसी में शामिल कर लिया गया था तो फिर 2002 में दोबारा शामिल करने की क्या जरूरत पड़ी. नीरज कुमार ने अधिसूचना की कॉपी भी दिखाई.

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि हम जानना चाहते हैं मोध घांची यदि पिछड़ा हैं जिसका दावा प्रधानमंत्री और बीजेपी के लोग कर रहे हैं तो दो ही आधार होगा एक सामाजिक और दूसरा शैक्षणिक. लेकिन मोध और घांची का 1931 की जातीय गणना में साक्षरता दर 40.59% था. वहीं उस समय राजपूत जाति का साक्षरता दर 15 से 20% और पटेल जाति का साक्षरता दर 25 से 35% था.

नीरज कुमार ने कहा कि तो जिसका साक्षरता दर कम रहेगा वह रहेगा अगड़ा और जिसका साक्षरता दर अधिक रहेगा वह पिछड़ा कैसे रहेगा. मैं पीएम नरेंद्र मोदी से पूछना चाहूंगा कि आखिर कौन सी रिपोर्ट थी जिसके आधार पर आपने मोध और घांची जाति को पिछड़ा जाति में रखने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया

नीरज ने बीजेपी और प्रधानमंत्री को चुनौती दी है और कहा कि यदि हिम्मत है और मेरे आरोपों को गलत बता कर दिखाएं. साथ ही नीरज कुमार ने पीएम मोदी को चैलेंज देते हुए कहा कि या तो मेरे खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें या फिर जातीय जनगणना कर लें, उससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home