HomeBiharक्षेत्रीय पार्टी को समाप्त कर देने वाले नड्डा के बयान पर चिराग...

क्षेत्रीय पार्टी को समाप्त कर देने वाले नड्डा के बयान पर चिराग का आया रिएक्शन, CM नीतीश का लिया नाम

लाइव सिटीज, पटना: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान शनिवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने चिराग से जेपी नड्डा के द्वारा क्षेत्रीय पार्टी को समाप्त कर देने को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया. इस पर चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी और नेता सिर्फ जनता बनाती है. भारतीय जनता पार्टी के आइडियोलॉजी का एक हिस्सा रहा है उसे पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. जनता किस राजनीतिक दल को देखना चाहती है.

वहीं, बात को पलटते हुए उन्होंने कहा कि मेरी पार्टी को समाप्त करने का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्रयास किया गया. जनता ही आपको बनाने वाली है, जनता ही आपको समाप्त करने वाली है. उनकी वह सोच हो सकती है

चिराग पासवान ने कहा कि कहा कि आम जनों से पूछे कि आपके घर कोई गया था क्या? अधिकांश लोग बोलते हैं कि मेरे घर कोई आया ही नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग है कि सर्वदलीय बैठक बुलाएं, नहीं तो इसका भी हाल शराबबंदी जैसा होगा. ताकि सही आंकड़े सरकार के पास आ सके.

यह पूरी तरीके से किसी विशेष जाति को लाभ पहुंचाने के लिए किया गया है. वहीं, मुख्यमंत्री के द्वारा अल्पसंख्यकों के साथ बैठक किए जाने पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस तरह से बिहार को जाति-धर्म में बांटने का काम कर रहे हैं यही कारण है कि उनकी पार्टी आज तीसरे नंबर की है. आने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी खाता तक नहीं खोल पाएगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home