HomeBiharबड़ी खबर: सोन नदी में नहाने गई 5 बच्चियां डूबी, इलाके में...

बड़ी खबर: सोन नदी में नहाने गई 5 बच्चियां डूबी, इलाके में मचा हाहाकार

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भोजपुर जिले में जीवित्पुत्रिका व्रत के दिन एक बड़ा हादसा हुआ है। सोन नदी में डूबने से एक साथ पांच बच्चियों की मौत हो गई है। यह घटना तब हुई जब गांव की महिलाएं बहियार सोन नदी में जितिया पर्व को लेकर नहाने गई थी, और उनके साथ बच्चियां भी नदी में नहाने के लिए गई थी. तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को और आसपास के गांव के लोगों को मिली तो काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। लोगों ने आनन-फानन में इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई इसके बाद प्रशासन ने इसकी सूचना एनडीआरएफ बिहटा को दी। एनडीआरएफ की टीम शव को बरामद करने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक एक भी शव बरामद नहीं हो पाया है।

अंधेरा होने के कारण टीम को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना चांदी थाना क्षेत्र के बहियारासोन नदी की बताई जा रही है। जिउतिया पर्व को लेकर स्नान और पूजा करने को लेकर महिलाएं गई थी और इस दौरान पैर फिसलने के कारण सभी लड़कियां नदी में गिर गई। हादसे की शिकार हुई सभी बच्चियों नरवीरपुर गांव की बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home