HomeBiharअररिया में देर रात मिला बम, 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल

अररिया में देर रात मिला बम, 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल


लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: अररिया में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया है. मछली मारने गए बच्चों को झाड़ीयों में बम मिला जिसमें से एक ब्लास्ट हो गया. जिससे 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि रानीगंज थाना क्षेत्र कालाबलुआ में मछली मारने गए बच्चों का झाड़ी में रखे बम पर पैर पड़ गया. जिससे वो ब्लास्ट हो गया. जिस कारण 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. चार बच्चों का इलाज रानीगंज रेफरल अस्पताल में चल रहा है. जबकि एक बच्चे को पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है.

घायलों बच्चों में मो.अफजल(12)वर्ष, जुल्फराज(7)वर्ष, सोनू कुमार(14)वर्ष, साजिद(12)वर्ष, अंजरी खातून (8) वर्ष घायलों में कुल पांच बच्चे शामिल हैं. वहीं, घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है. मामले की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, गुरुवार की देर रात हीं घटनास्थल पर अररिया डीएसपी रामपुकार सिंह भी पहुंचे.

वहीं, एक जिंदा बम को डिफ्यूज भी किया गया. जिसमें लगभग तीन घंटे लग गए. अब सवाल ये उठता है कि आखिर नहर पर बम कहां से आया और कौन लाया. आपको बात दें कि मौके पर दो बम मौजूद थे. जिसमें से एक वहीं ब्लास्ट हो गया और दूसरे बम को डिफ्यूजकर दिया गया है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home