HomeBiharललन सिंह-अशोक चौधरी विवाद पर बोले चिराग, कहा : दिखने लगी दरार,...

ललन सिंह-अशोक चौधरी विवाद पर बोले चिराग, कहा : दिखने लगी दरार, संपर्क में कई नेता

लाइव सिटीज, पटना: नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मंत्री अशोक चौधरी के विवाद पर बिहार की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले पर अब लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि जेडीयू में ऑल इज नॉट वेल।

इस पूरे विवाद पर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कौन-किसको कहां से सेट करने जा रहा है लेकिन ये हकीक़त है कि जेडीयू में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जेडीयू के कई नेता सांसद, विधायक हम लोगों के संपर्क में हैं। ललन सिंह को लेकर जेडीयू के नेताओं में एक असंतोष की भावना है। धीरे-धीरे ये चीजें सतह पर दिखने लगी है लिहाजा अब वह दिन दूर नहीं, जब जेडीयू में एक बड़ी टूट देखने को मिलेगी।

चिराग पासवान ने कहा कि आखिर जेडीयू का भविष्य क्या है। ये एक ऐसी पार्टी है, जिसके नेता ने बार-बार पाला बदला है लिहाजा ऐसे नेताओं को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। आने वाले दिनों में जेडीयू खंड-खंड हो जाएगी।

इसके साथ ही चिराग पासवान ने मनोज झा द्वारा पढ़ी गई ठाकुर वाली कविता पर कहा कि मैं किसी का समर्थन नहीं कर रहा है बल्कि वे जिस पार्टी से आते हैं, वो जाति की पार्टी मानी जाती है। इसके साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा सांसद मनोज झा ने जो कविता पढ़ी है, वो लंबे समय से है। ये कविता किसी जाति को लेकर नहीं लिखी गयी है।

इसके साथ ही चिराग पासवान ने नसीहत देते हुए कहा कि बिहार में जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठने की जरूरत है ताकि बिहार के ज्वलंत मुद्दों को उठाया जा सके और फिर उसे सुलझाने की कोशिश की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home