HomeBiharनवादा में भीषण सड़क हादसा, नवादा में अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों...

नवादा में भीषण सड़क हादसा, नवादा में अनियंत्रित ट्रक ने 4 लोगों को कुचला, तीन की मौत, एक जख्मी

लाइव सिटीज, नवादा: बेलगाम ट्रक ने सुबह-सुबह नवादा में चार लोगों को रौंद डाला. हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना नवादा गया पथ पर सोभिया कृषि फार्म के समीप केवट नगर के पास हुई है. ट्रक गया की तरफ से नवादा आ रहा था. इसी दौरान यह घटना हुई है.

लोगो के अनुसार सभी लोग मंडी में काम करने के लिए नवादा जा रहे थे. इसी दौरान एक पिकअप वाहन का चालक उनसे मंडी जाने का रास्ता पूछ रहा था तभी ट्रक ने रौंद डाला. सभी मजदूर केवट नगर के रहने वाले हैं. इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मृतकों की पहचान प्रह्लाद कुमार (17 साल), पिता रामबाबू चौहान, समीर कुमार (26 साल), पिता समीर कुमार, आकाश कुमार (15 साल), पिता श्रीकांत चौहान के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जाता है सभी लोग प्रतिदिन नवादा शहर के सब्जी मार्केट में गाड़ी से सब्जी उतारने का काम करते थे. आज भी सब्जी उतारने के लिए ही घर से निकले थे. घटना घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई है. हादसे के बाद स्थानीय नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे. आक्रोशित लोगों के द्वारा मुआवजा कa लेकर सड़क जाम किया गया था. उन्हें समझाया गया जिसके बाद वे लोग शांत हुए.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

bracunrenra1985 on Home
freefonnatic1971 on Home