HomeBiharखुशरूपुर कांड में NHRC ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह के...

खुशरूपुर कांड में NHRC ने मुख्यमंत्री को भेजा नोटिस, 4 सप्ताह के अंदर देना होगा रिपोर्ट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: पटना के खुशरूपुर में महिला के साथ हुए अमानवीय व्यवहार के बाद अब लगातार बिहार सरकार की किरकिरी हो रही है. इस मामले में अब बिहार सरकार की मुशीबत बढ़ते हुए नजर आ रही है. इस मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हस्तक्षेप किया है. NHRC ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नोटिस भेज दिया है. आयोग ने बिहार सरकार को 4 सप्ताह के अंदर इस मामले में रिपॉर्ट देने को कहा है. NHRC ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकरी दी है. आयोग ने इस घटना को मानवाधिकार हनन का मामला बताया है. 

दरअसल, इस मामले में अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को नोटिस जारी किया है. नोटिस में कहा गया है कि बिहार सरकार को इस मामले में आयोग के सामने रिपोर्ट पेश करना होगा. आपको बता दें कि इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. वहीं, 4 अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है. 

महादलित महिला के साथ हुए इस घटना ने बिहार को शर्मसार कर दिया है. महज 1500 रुपये के लिए दबंगों ने महिला के साथ ये हरकत की है. महिला को निर्वस्त्र कर पीटा गया और उसे पेशाब भी पीलाया गया था. दरअसल,  23 सितंबर की रात पहले तो महिला का अपहरण कर लिया गया और फिर उसे निर्वस्त्र कर दिया गया. जिसके बाद दबंगों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी. इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है एक तरफ जहां बीजेपी इसे जंगलराज की वापसी कह रही है तो वहीं महागठबंधन का कहना है कि शायद बीजेपी मणिपुर के हालत को भूल गई है. 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home