HomeBiharआरा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाप-बेटा सहित तीन की...

आरा में दो बाइक की सीधी भिड़ंत में बाप-बेटा सहित तीन की मौत, बहन के घर गए थे राखी बंधवाने

लाइव सिटीज, आरा: भोजपुर में आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के सेमरांव लाइन होटल के समीप दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई. इसमें तीन की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन को लेकर सोनू साव अपनी पत्नी कुमकुम कुमारी, पुत्र कृष कुमार, पुत्री कृति और रुचि कुमारी के साथ अपने ससुराल गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवा गांव गया था. देर शाम सभी साथ ही वापस अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान दूसरी बाइक सवार से टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सोनू साव, कृष कुमार सहित तीन की मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि दूसरी बाइक पर सवार ओम प्रकाश अपने चचेरे भतीजे राम बदन राम के साथ बहन से राखी बंधवा कर घर लौट रहा था. इस दौरान सोनू साव की बाइक से सीधी भिड़ंत हो गई. हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. इसके बाद स्थानीय थाना के सहयोग से एंबुलेंस द्वारा सभी को इलाज के लिए आरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन ओम प्रकाश ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि सोनू साव ने इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया.

इसके बाद अन्य घायलों राम बदन राम और सोनू साव के बेटे कृष कुमार को प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया. पटना ले जाने के क्रम में ही सोनू साव के पुत्र कृष कुमार ने भी दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई. शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने में जुट गई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

freefonnatic1971 on Home