HomeBiharकहीं पर भस्म आरती...तो कहीं पर नर्तक पूजा, चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की...

कहीं पर भस्म आरती…तो कहीं पर नर्तक पूजा, चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुनिया भर में हो रहीं प्रार्थनाएं

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दुनिया भर में प्रार्थनाएं गूंज रही हैं, क्योंकि विभिन्न धार्मों से जुड़े लोग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर भारत के चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग के लिए एकजुट हो रहे हैं.

धार्मिक सीमाओं के बावजूद, लोग चंद्रयान-3 मिशन को अपना समर्थन देने के लिए साथ आ रहे हैं. एकजुटता का यह प्रदर्शन दुनिया भर में दिख रहा है. इसकी सफलता के लिए लोग प्रार्थनाएं, धार्मिक और अन्य अनुष्ठानों में शामिल हैं.

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज, 6 बजकर 4 मिनट पर चंद पर उतरने को तैयार है.ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका तक चंद्रयान-3 की सफलता की कामना के लिए विशेष अनुष्ठान, प्रार्थनाएं और समारोह आयोजित किए जा रहे हैं. चंद्रयान-3 के अभूतपूर्व मिशन की सफलता की कामना के लिए पूरे भारत में विभिन्न धर्मों से जुड़े समारोह आयोजित किए जा रहे हैं.

एक गंगा आरती भारत के चंद्र मिशन को समर्पित थी. ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन घाट पर हाथों में तिरंगा लेकर एक विशेष गंगा आरती की गई. आरती से पहले, घाट पर श्रद्धालुओं ने चंद्रयान-3 की सफलता के लिए हवन-पूजन किया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments