HomeBiharमुख्यमंत्री ने तीसरे फेज के काम का किया निरीक्षण, कहा- 'अंड-बंड बोलते...

मुख्यमंत्री ने तीसरे फेज के काम का किया निरीक्षण, कहा- ‘अंड-बंड बोलते हैं भाजपा नेता’

लाइव सिटीज, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा के बोलने से कुछ फर्क नहीं पड़ता है। दरअसल, सोमवार को पटना के जेपी गंगा पथ का निरीक्षण करने पहुंचे नीतीश कुमार से पूछा गया कि भाजपा के लोगों के द्वारा कहा जा रहा है कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो रहा है। सरकार अपने काम को सही से नहीं कर रही है।

इस सवाल पर भड़कते हुए उन्होंने कहा कि अरे छोड़िए बोलने दीजिए, वो सब ऐसे ही बोलता रहता है। हम ध्यान ही नहीं देते हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि भाजपा वाले कुछ भी बोलते रहते हैं। जब मेरे साथ थे तो कुछ भी नहीं बोलते थे। अब कुछ भी अंड बंड बोलते रहता है। हम सुनते ही नहीं है। वो लोगों को क्या जवाब देना है? हमको उनलोगों से नहीं मतलब है। वह लोग कुछ भी बोलता है।

हम कोई बयान नहीं देते हैं। जैसे जैसे काम करते जा रहे हैं। वह लोग बोलते जा रहा है। जेपी गंगा पथ के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा किे जेपी गंगापथ पुल के दो चरणों का उद्घाटन हो गया है। तीसरे चरण का उद्घाटन भी जनवरी-फरवरी तक हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले साल तक यह शुरू हो जाएगा। इसके शुरू होने से लोगों को और सुविधा मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा किे यह लोग तो तैयारी कर रहे हैं। लेकिन लग रहा है कि अगले साल के शुरुआती दौर जनवरी- फरवरी में ही तीसरे चरण का भी निर्माण हो जाएगा और पहले ही दो चरण शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि वह इसे बनाने के लिए बहुत उत्सुक थे। अब जाकर यह बनकर तैयार हो रहा है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments